‘हेप्पी डेज’ स्टार अल मोलिनारो का निधन

लॉस एंजेलिस, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लोकप्रिय हास्य धारावाहिक ‘हेप्पी डेज’ में शेफ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अल मोलिनारो का 96 साल की उम्र में निधन हो गया।

मोलिनारो ने कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में गुरुवार को अंतिम सांस ली।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ वेबसाइट के अनुसार, उन्हें पित्ताशय में पथरी थी। बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने सर्जरी नहीं कराने का फैसला लिया था।

मोलिनारो के बेटे माइकल ने उनके निधन के बारे में बताया।

अमेरिका में विस्कॉन्सिन राज्य के केनोशा में 24 जून, 1919 को जन्मे मोलिनारो ने ‘हेप्पी डेज’, ‘द ऑड कपल’, ‘पंकी ब्रूस्टर’ और ‘स्टेप बाय स्टेप’ जैसे धारावाहिकों में काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493