मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने अपना 67वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया।
‘ड्रीम गर्ल’ ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक बार फिर से मेरा जन्मदिन परिवार के लिए था। बहुत खुशी थी कि मेरे आसपास मेरे चाहने वाले थे। मेरे छोटे नाती ने केक काटने में मेरी मदद की।”
हेमा मालिनी ने अपने पारिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दो तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की, जिसमें एक में वह अपने नाती के साथ केक काट रही हैं और दूसरी में अपनी बड़ी बेटी एशा देओल को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं।
dharmpath.com dharmpath