मेलबर्न, 25 मार्च (आईएएनएस)। मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने शनिवार को सत्र के पहले फॉर्मूला-1 रेस आस्ट्रेलिया ग्रांप्री. में पोल पोजिशन हासिल की है।
हेमिल्टन करियर में 62वीं बार पोल पोजिशन के साथ रेस की शुरुआत करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तीन बार के विश्व विजेता हेमिल्टन ने 1:22.188 मिनट का समय निकालते हुए यह स्थान हासिल किया। वह फेरारी के सेबास्टियन वेटल और अपनी टीम के वालटेरी बोट्टास से आगे रहे।
हेमिल्टन ने कहा, “वालटेरी ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह मर्सिडीज के लिए अच्छा है। यह अच्छी रेस होगी।”
वेटल की टीम के ही किमी रायकोनेन चौथे स्थान पर रहे। फ्रांस के रोमान ग्रोसजेन, ब्राजील के फेलीप मासा और स्पेन के कार्लोस सैंज क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहे।
वेटल ने कहा, “हमारे पास अच्छी कार थी। हम टीम के तौर पर अच्छा काम कर रहे थे और सुधार कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath