लंदन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्तमान में अपने पति स्टीफन बेलाफोंटे के साथ तलाक के विवाद में उलझीं गायिका मेल बी ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट गैरी मेडटियन के साथ अपने संबंधों की पुष्टि की है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्पाइस गर्ल्स की पूर्व सदस्य ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर मेडटियन के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
तस्वीर में मेल बी, मेडटियन की गर्दन पर ‘किस’ करते नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन का प्यार, मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद।”
इसबीच, मेडटियन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेल बी के लिए अपना प्यार जाहिर किया।
उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों एक दीवार के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार मेल बी के साथ। शक्तिशाली महिला।”
dharmpath.com dharmpath