हेर्था बर्लिन ने क्लुइंटेर के साथ किया करार

बर्लिन, 8 मई (आईएएनएस)। जर्मन क्लब हेर्था बर्लिन ने कोलोग्ने के डिफेंडर लुकास क्लुइंटेर के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 21 साल के जर्मन खिलाड़ी ने एक दीर्घकालीन करार पर हस्ताक्षर किया है जो एक जुलाई से लागू होगा।

हेर्था बर्लिन के खेल निदेशक माइकल प्रिट्ज ने कहा, “हम इस बात से बेहद खुश हैं कि लुकास ने हमें मौका दिया है। वह हमारे साथ खुद को अगले दौर तक ले जाना चाहते हैं और खुद को एक बुंदेसलीगा खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि वे अपनी क्षमता से टीम की मदद करेंगे।”

क्लुइंटेर 2014 में बोनर एससी से कोलोग्ने में शामिल हुए थे। उन्होंने बोनर के लिए 33 मैच खेले और दो गोल और एक सहायक गोल किया।

क्लुइंटेर ने कहा, “बर्लिन में जाना मेरे लिए एक बड़ा मौका है। इस नई टीम के लिए मैं अपना सबकुछ झोंक देना चाहता हूं।”

हेर्था बुंदेसलीगा लीग के अंकतालिका में इस समय 10वें नंबर पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493