हेलन और जीनत अमान समेत कई महिला फिल्मकारों को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री हेलन व जीनत अमान को पूनम ढिल्लों, उर्मिला मातोंडकर, इलियाना डीक्रूज, हुमा कुरैशी और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए वोमेन अचीवर अवार्ड शो ‘नाज’ में सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय महिला सशक्तिकरण पार्टी द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री नेहा धूपिया, सना खान, गायिका अलका याज्ञनिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और गजल गायक लता हया नागर सहित कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हेलन ने मंच पर कहा, “इतने सुंदर लोगों के सामने यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मैं आभारी हूं और सभी महिलाओं की जय-जयकार करना चाहती हूं।”

जीनत 1970 और 80 के दशक में भारतीय फिल्म उद्योग का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने कहा, “मैं इस शाम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह महिलाओं के बारे में है। मुझे हमेशा से नारी होने का गर्व रहा है। मुझे भारतीय नारी होने पर गर्व है।”

इस मौके पर फराह खान ने कहा, “मैं आयोजकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे सम्मानित किया। मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि मैं महिलाओं को सशक्त करने के लिए क्या करती हूं। मेरी दो बेटियां और एक बेटा है। मैं अपने बेटे को सशक्त करने की कोशिश करती हूं ताकि जब वह बड़ा हो तो महिलाओं का सम्मान करे, उन्हें अपने बराबर समझे और कभी यह ना सोचे कि वह उनसे बड़ा है।”

कार्यक्रम के अंत में अलका याज्ञनिक ने प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493