हेलमेट पहनना न भूलें : हासन

चेन्नई, 30 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार कमल हासन ने तमिलनाडु में बुधवार से दोपहिया वाहन सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किए जाने के राज्य सरकार के आदेश का समर्थन किया है। हासन ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सुरक्षित रहने का अनुरोध किया।

हाल ही में हासन की आने वाली फिल्म ‘पापनाशम’ में दोपहिया वाहन की सवारी के शूटिंग दृश्य में हेलमेट नहीं पहनने के लिए हासन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

हासन ने एक वीडियो में कहा, “दोपहिया वाहन की सवारी के दौरान कृपया हेलमेट जरूर पहनें। यह आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है। अभिनेताओं को अक्सर फिल्म में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन की सवारी के लिए दोष दिया जाता है। लेकिन फिल्म या सर्कस में दिखाया जाने वाला करतब घर पर तो नहीं किया जा सकता।”

हासन की आने वाली फिल्म ‘पापनाशम’ मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘दृश्यम’ का तमिल रीमेक है। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493