हेला इंडिया के निदेशक रमा शंकर सम्मानित

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई में यूआरएस एशिया वन द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ नेशन सीरीज अवार्ड एंड बिजनेस समिट 2017 में हेला इंडिया के निदेशक रमा शंकर पांडे को इंडिया ग्रेटेस्ट ब्रांड एंड लीडर 2016-17 से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मुंबई के ताज लैंड होटल में आयोजित किया गया।

इस समारोह में 100 से अधिक ब्रांड व नेताओं को सम्मानित किया गया। इसकी समीक्षा प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स पीएल द्वारा की गई। 16 श्रेणियों में एक गहन शोध के बाद, प्रतिष्ठित, शक्तिशाली और उभरते ब्रांड और नेताओं का चयन किया गया। भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्म स्टार श्री धर्मेंद्र, भारतीय हंगरी के कॉन्सल जनरल डॉ नॉरबर्ट रिवई-बरे, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज चेयरमैन-एमडी आशीष कुमार चौहान व हिरानंदानी ग्रुप के फॉउंडर डॉ.निरंजन हिरानंदानी जैसे कई कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस वर्ष भारत की आजादी को 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में शिखर सम्मेलन पहुंचे व्यापार और अर्थशास्त्री से जुड़े सभी वर्ग ने आकर एक दूसरे के विचार सुने कि किस तरह वे भारत को ओर बढ़ाने योगदान दे रहे हैं। हेल ग्रुप के एमडी रमा शंकर पांडे ने जीएसटी व नोटबंदी से जुड़ी चर्चा में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने बताया कि इन विषयों से कैसे उन्हें लाभ हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493