हेलीकॉप्टर सौदा : खेतान को न्यायिक हिरासत

BN-ET838_0929ch_G_20140929223300नई दिल्ली, 6 अक्टूबर – कारोबारी गौतम खेतान को मंगलवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह जानकारी सोमवार को एक वकील ने दी। खेतान को अगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने रविवार को खेतान को दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। इससे पहले सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे कहा कि उन्हें अब और अधिक पुलिस हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है।

पांच दिनों की पुलिस हिरासत अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था।

खेतान चंडीगढ़ की कंपनी एरोमैट्रिक्स के बोर्ड में शामिल थे। ईडी ने 22 सितंबर को उनके परिसरों पर छापा मारने के बाद अगले दिन उन्हें गिरफ्तार किया था।

ब्रिटेन की कंपनी अगस्टावेस्टलैंड द्वारा 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के सौदे पर भारतीय अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने सौदा हासिल करने के लिए रिश्वत का सहारा लिया था। इसके बाद इस सौदे की जांच शुरू हो गई।

सरकार ने एक जनवरी को यह सौदा रद्द कर दिया।

ईडी ने जुलाई 2013 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंडरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत इस मामले में मामला दर्ज किया।

ईडी ने भारतीय वायुसेना के पूर्व चीफ एयर मार्शल एस.पी. त्यागी और विदेशी नागरिक कार्लो गेरोसा, क्रिस्टीएन मिशेल और गिडो हसके को नामजद किया था।

ईडी ने अगस्टावेस्टलैंड, उसकी पैतृक कंपनी फिनमेकानिका, चंडीगढ़ की कंपनी आईडीएस इंफोटेक और एरोमैट्रिक्स और मॉरीशस तथा ट्यूनीशिया की दो और कंपनियों, कुछ अन्य कंपनियों और कुछ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया था।

ईडी ने मामले में 21 इकाइयों को नामजद किया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी मार्च 2013 को एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) त्यागी तथा अन्य के विरुद्ध रिश्वत का एक मामला दर्ज कर लिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493