लॉस एंजेलिस , 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हैल बेरी की तलाक याचिका खारिज हो सकती है। दरअसल, हैल बेरी ने फर्जी नाम का इस्तेमाल किया है और सारे दस्तावेज अभिनेता ओलिवर मार्टिनेज को सौंप दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 49 वर्षीय अभिनेत्री ने सोमवार को तलाक के कागजात भरकर अपने पति मार्टिनेज को सौंप दिए हैं, जो कैलिफोर्निया के कानून के तहत निषिद्ध है।
वेबसाइड ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, “इसके अलावा, याचिका में बेरी ने न्याय के लिए फर्जी नाम का इस्तेमाल किया। नियम के मुताबिक न्याय के लिए अपना नाम हेल मारिया दिया है। उनके पति का नाम ओलिवर मार्टिनेज और दो साल के बेटे का नाम मेसियों की जगह मैक लिखा है।”
बेरी द्वारा दस्तावेज जमा करने के बाद मार्टिनेज ने अपनी खुद की याचिका भी पेश की, क्योंकि मार्टिनेज को नहीं लगता कि उपनाम की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath