लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मार्सडेन का कहना है कि वह दिग्गज अभिनेत्री हेलेन मिरेन के दीवाने थे और उनका पीछा किया करते थे।
लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मार्सडेन का कहना है कि वह दिग्गज अभिनेत्री हेलेन मिरेन के दीवाने थे और उनका पीछा किया करते थे।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मार्सडेन (43) ने इस बात को कबूल किया है कि वह मिरेन (71) की ओर बहुत आकर्षित थे और उनके दीवाने थे।
‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में अभिनेता ने कहा, “मैं बस उनसे प्यार करता था और करता हूं। मैं वर्षो उनके प्रति आकर्षित रहा।”
अभिनेता ने बताया कि एक बार वह रोम के लिए उड़ान पर थे और प्लेन से उतरते ही उन्होंेने सामान लेने के बहाने से अभिनेत्री का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह वहां से निकलकर जा रही थीं तो उनकी एक तस्वीर भी ली।
कार्यक्रम में मिरेन भी मार्सडेन के साथ मौजूद थीं अभिनेता ने बताया कि वह मंच पर प्रस्तुति से इतर अभिनेत्री का सामना करने से बचते रहे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि अभिनेत्री को पता चले कि वह रोम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका पीछा कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath