हेल्दीफाइमी ने अमेजन के साथ प्रीमियम प्लान उतारा

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मोबाइल हेल्थ और फिटेनस एप्लिकेशन ‘हेल्दीफाइमी’ ने गुरुवार को अमेजन इंडिया के साथ अपने प्रमुख प्रीमियम प्लान को अमेजन डॉट इन पर लिस्ट करने के लिए एक एक्सक्लूसिव साझेदारी की घोषाणा की, जिसमें रिस्ट एन एक्टिविटी ट्रैकिंग डिवाइस के साथ दो समर्पित कोच शामिल हैं जो यूजर्स को उनकी दूरी, कैलोरीज और कदमों का हिसाब रखने में मदद करते हंै।

कंपनी ने बयान में कहा कि अमेजन इंडिया की वेबसाइट के जरिये विशेष शुरुआती कीमतों पर हेल्दीफाइमी प्रीमियम प्लान्स खरीदे जा सकते हैं। एक्टिविटी ट्रैकर के साथ दो महीने का प्लान 2799 रुपये में उपलब्ध है। इनके अलावा अन्य प्लान तीन महीनों के लिए (3699 रुपये), 6 महीनों के लिए (5699 रुपये) और 12 महीनों (9499 रुपये) के लिए उपलब्ध हैं।

हेल्दीफाइमी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार वशिष्ठ ने कहा, “हम अमेजन इंडिया के साथ इस ऑफर को बड़े ग्राहक आधार तक पहुंचाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारतीय बाजार का हमारा विश्लेषण दिखाता है कि देश में आहार और फिटनेस को लेकर सजगता बढ़ रही है। हेल्दीफाइमी का दो महीने का बैलेंस प्लान एक डाइट कोच, एक फिटनेस कोच और रिस्ट एक्टीविटी ट्रैकर के साथ हमारे ग्राहकों के लिए पूरे स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक अनूठी पेशकश है।”

अमेजन के महाप्रबंधक (भारत और कैटेगरी लीडरशिप कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स) जोनाथन बर्क्‍स ने कहा, “हम ग्राहकों के लिए हमेशा नए तरह के उत्पाद लाने के प्रयास कर रहे हैं और हेल्दीफाइमी के साथ यह सहभागिता हमारे फिटनेस पोर्टफोलियो में एक शानदार जोड़ है। हम भारत के सबसे पसंदीदा इकोसिस्टम को अपने साथ एक्सक्लूसिवली सूचीबद्ध करके बेहद खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493