नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने उपभोक्ताओं को सहज अनुभव प्रदान करने के लिए सेवाएं मुहैया करानेवाली कंपनी हेल्पचैट ने ऑफलाइन कारोबार को बढ़ावा देनेवाली ऑनलाइन मार्केट प्लेस नियरबाइ से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी से दोनों ही वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं को और भी ज्यादा डील मिलेंगे।
हेल्पचैट ने इससे पहले कूपनदुनिया, माइस्मार्ट प्राइस आदि से साझेदारी की थी, ताकि प्रयोक्ताओं को सारी चीजें एक ही जगह मिले। हेल्पचैट की नियरबाइ के साथ साझेदारी से इस साइट के 25 लाख प्रयोक्ताओं को नियरबाइ के 18,000 से ज्यादा कारोबारियों के डील तक पहुंच हो जाएगी। इसके तहत रेस्तरां, स्पा, सैलून, मूवी, ट्रैवल आदि कई सारे डील उपलब्ध हैं।
हेल्पचैट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुर सिन्हा ने बताया, “हम विभिन्न श्रेणियों में सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार अपने भागीदारों का साथ काम कर रहे हैं। नियरबाइ-हेल्पचैट की भागीदारी हमारे लिए एक मील का पत्थर है, जिससे हमारी वेबसाइट के सेवाओं को मजबूती मिलेगी।”
नियरबाइ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुर वारिकू ने कहा, “हम हेल्पचैट के साथ भागीदारी के काफी उत्साहित हैं और इससे हमें अपनी सेवाएं देशभर के ग्राहकों को उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा। हमें विश्वास है कि हमारे तेजी से बढ़ते ग्राहक आधार में और भी वृद्धि होगी।”
dharmpath.com dharmpath