विनचेस्टर (इंग्लैंड), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट चैम्पियनशिप में हैंपशायर टीम ने चोटिल आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड की जगह वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स को शामिल किया।
समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, एडवर्ड्स का हैंपशायर से जुड़ना जुलाई में ही तय हो गया था, लेकिन अब वह हैंपशायर की अगले सोमवार को डोरेस्ट के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच में चयन के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
बर्ड को कंधे में लगी गंभीर चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ रहा है।
खबरों के मुताबिक बर्ड को गर्दन में लगी गंभीर चोट के कारण हैंपशायर के साथ अपना करार रद्द करना पड़ा।
वेस्टइंडीज के लिए 2012 में आखिरी बार खेलने वाले एडवर्ड्स के पास 55 टेस्ट और 70 सीमित ओवरों के मैच का अनुभव है।
एडवर्ड्स ने मई, 2012 में लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 92 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे।
dharmpath.com dharmpath