चेन्नई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मकार पांदीराज ने अपनी आगामी तमिल बाल फिल्म ‘हैकू’ के एक महत्वपूर्ण दृश्य में 1,500 स्कूली बच्चों को लिया है। इस दृश्य में ज्यादातर बच्चे उसी स्कूल से हैं, जहां पांदीराज पढ़े थे।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पांदीराज सर एक मैराथन दृश्य में करीब 1,500 बच्चों को लेना चाहते थे। वह अपने गृहनगर पुदुकोटै गए और इस दृश्य के लिए रामनाथनपुरम चेट्टियार हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को लिया। पांदीराज इसी स्कूल में पढ़े हैं।”
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पांदीराज तमिल स्टार सूर्या के घरेलू प्रोडक्शन बैनर 2डी एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
सूर्या और मशहूर अभिनेत्री अमाला पॉल फिल्म में महत्वपूर्ण अतिथि भूमिका में होंगे। यह ‘पासंगा’ और ‘मरीना’ के बाद पांदीराज की तीसरी बाल फिल्म है।
dharmpath.com dharmpath