हैदराबाद में चारमीनार जाने को बेताब इरफान

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान जल्द ही आगामी फिल्म ‘मदारी’ का प्रचार करने के लिए हैदराबाद का रुख करेंगे। वहीं अभिनेता को उम्मीद है कि वह एक दिन का वक्त निकालकर प्रतिष्ठित चारमीनार का दौरा करेंगे और शहर के व्यंजनों का स्वाद लेंगे।

इरफान लंबे समय से फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। वह इसके प्रचार के लिए बुधवार को अपने गृहनगर जयपुर भी गए थे।

अभिनेता के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “इरफान फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार के लिए हैदराबाद जाने के लिए उत्साहित हैं। प्रचार के काम को पूरा करने के बाद अभिनेता चारमीनार घूमना और शहर के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं।”

फिल्म ‘मदारी’ कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। यह 15 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म निमार्ताओं में इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493