‘हैप्पी डेज’ की अदाकारा एरिन मोरन का निधन (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एरिन मोरन का निधन हो गया। वह 56 साल की थीं।

एरिन को 70 के दशक के कॉमेडी शो ‘हैप्पी डेज’ के जोएनी कुनिंघम के किरदार से काफी प्रसिद्धी मिली थी।

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हैरिसन काउंटी के शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि इंडियाना के कोरिडन में अधिकारियों को शनिवार दोपहर कॉल आई, जिसमें एक महिला के अचेतावस्था में होने की बात कही गई। इसके बाद प्रशासन ने उनका शव बरामद किया।

एरिन को ‘हैपी डेज’ में अमेरिकी अभिनेता रॉन हॉवर्ड द्वारा निभाए गए किरदार रिची कुनिंघम की छोटी बहन के किरदार के लिए जाना जाता रहा है। यह कार्यक्रम 1974 से 1984 तक प्रसारित हुआ था। इसके अलावा एरिन ने 1982 से 1983 तक प्रसारित हुए कॉमेडी शो ‘जोएनी लव्स चैची’ में भी काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493