‘हैमस्ट्रिंग’ की समस्या से जूझ रहे बोल्ट

किंग्स्टन (जमैका), 18 मई (आईएएनएस)। विश्व के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट का जर्मनी में इलाज चल रहा है। इस सत्र की पहली दौड़ के बाद उन्हें ‘हैमस्ट्रिंग’ की शिकायत हुई है। बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स ने यह जानकारी दी है।

सीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिल्स ने जमैका के रेडियो चैनल से सोमवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता को शनिवार को केमान इन्विटेशनल के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ की शिकायत हुई थी।

मिल्स ने मंगलवार को कहा, “अगर आपने दौड़ में ध्यान से देखा हो तो आप उनके चेहरे पर दर्द के अहसास को साफ देख सकते हैं।”

बोल्ट के कोच ने कहा कि यह चोट शायद दिग्गज धावक को शुक्रवार को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में होने वाली दौड़ में शामिल होने से रोक नहीं सके।

बोल्ट का इलाज म्यूनिख के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है, जो कई वर्षो से उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते आए हैं।

बोल्ट का लक्ष्य इस वर्ष रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रिले रेस में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493