बार्सिलोना, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के डिफेंडर सैमुएल उमटीटी हैमस्ट्रींग इंजुरी के कारण आठ सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक शनिवार को सेल्टा विगो के साथ हुए स्पेनिश लीग मुकाबले के दौरान उमटीटी को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वह इयागो अस्पास का पीछा करते हुए चोटिल हुए थे।
उमटीटी को ही छकाकर अस्पास ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया था और इसी की बदौलत सेल्टा ने बार्सिलोना को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया था।
उमटीटी की चोट बार्सिलोना के लिए नुकसानदायक है क्योंकि इससे पहले अर्जेटीना के उसके डिफेंडर जेवियर मास्केरान्हो भी चोटिल हैं। जेवियर भी हेमस्ट्रींग के कारण ही इन दिनों बाहर चल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath