मेकिसको सिटी, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फार्मूला-1 चैम्पियनशिप के नए चैम्पियन लेविस हैमिल्टन ने कहा है कि ड्राइवरों का तीन खिताब जीतने के बाद इसे लेकर उनकी भूख शांत होने की जगह और बढ़ गई है।
हैमिल्टन ने कहा, “तीन खिताब जीतना बेहद शानदार रहा लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन खिताबों ने मेरी भूख और बढ़ा दी है। अब मैं अधिक से अधिक खिताब जीतना चाहता हूं।”
हैमिल्टन ने कहा कि वह नए साल के लिए अपने लिए नया लक्ष्य तय करेंगे।
बकौल हैमिल्टन, “मैं जीतना चाहता हूं। मैं अपने लिए अगले साल नया लक्ष्य तय करूंगा। मैं कार के अंदर कुछ नई चीजें लाने के बारे में सोच रहा हूं।”
मसिर्डीज टीम के सदस्य ब्रिटेन निवासी हैमिल्टन ने 2014 और 2015 में यह खिताब जीता है। इससे पहले वह मैक्लॉरेन के लिए कार चलाते हुए 2008 में चैम्पियन बने थे।
dharmpath.com dharmpath