हैमेटेक्सटाइल व एम्बियन्ते इंडिया का आयोजन 22 जून से

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय हैमेटेक्सटाइल एवं एम्बियन्ते इंडिया 2016 का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन करेंगे।

इसमें भारत, चीन, जापान, कोरिया, बुल्गारिया, बांग्लादेश और रूस जैसे देशों की लगभग 200 कंपनियां हिस्सा लेंगी। दिल्ली के प्रगति मैदान के सभागार 8ए, 9ए, 10 एवं 11 में 22 जून से 24 जून तक अद्भुत संग्रह पेश किए जाएंगे।

इस दौरान विभिन्न कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एवं डिजाइन के उत्पाद एक ही मंच पर उपलब्ध कराएंगी।

मेसे फैकफर्ट एशिया होल्डिंग के कार्यकारी निदेशक एवं बोर्ड सदस्य राज मानिक ने हैमेटेक्सटाइल व एम्बियन्ते इंडिया 2016 के बारे में कहा, “प्रदर्शनी के फॉरमेट एवं डिजाइन की रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए देश के मॉडर्न होम टेक्सटाइल और फर्नीशिंग उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध इंटीरियर उत्पादों को भारतीय खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।”

इस मौके पर डी.डिकोर, जोबोंग, हरीसन फर्निशिंग, जकरिया शहीद इस्ट्रीज जैसे प्रसिद्ध उद्योग खरीदार मौजूद होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493