हैम्बर्ग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं का जी-20 शिखर सम्मेलन शुक्रवार को जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में शुरू हुआ। सम्मेलन की पहली बैठक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर केंद्रित रही।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सम्मेलन की मेजबानी कर रहीं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने दूसरे देशों के प्रमुखों व सरकारों का उत्तरी बंदरगाह शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वागत किया।
नेताओं के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर वार्ता के बाद अमेरिका से असहमति के कारण दो कठिन मुद्दों पर वार्ता की जाएगी। इसमें मुक्त व्यापार व जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का मुद्दा शामिल है।
शिखर सम्मेलन की इस साल अध्यक्षता जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल कर रही हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भाग ले रहे हैं।
मर्केल संभावित समझौते के लिए रास्ता बनाने के प्रयास में एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलीं।
पूर्ण सत्र की मेजबानी के अलावा हैम्बर्ग ट्रंप व पुतिन की पहली मुलाकात का साक्षी भी बनेगा।
ट्रंप ने ट्विटर पर पहले ही कहा है कि वह व्लादिमिर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के साथ विश्व नेताओं के साथ अपनी बैठक की तरफ देख रहे हैं।
ट्रंप की मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। नीटो पहले अपना व्हाइट हाउस का दौरान ट्रंप के मैक्सिको व अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के मुद्दे पर तनाव के चलते रद्द कर चुके हैं।
जी-20 शिखर सम्मेलन शुक्रवार से शनिवार तक चलेगा।
इस बीच, शहर में जी-20 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं व 44 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath