हैरान मत होना अगर मैं 2018 में पोडियम पर पहुंचूं तो : पेस

कोलकाता, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। डेविस कप टीम से नदरअंदाज किए जाने के बाद भी भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि उनमें अभी काफी खेल बाकी है और अगर वह अगले साल पोडियम पर पहुंचते हैं तो लोगों को हैरान नहीं होना चाहिए।

कोलकाता, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। डेविस कप टीम से नदरअंदाज किए जाने के बाद भी भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि उनमें अभी काफी खेल बाकी है और अगर वह अगले साल पोडियम पर पहुंचते हैं तो लोगों को हैरान नहीं होना चाहिए।

पेस ने यहां एसईएनसीओ गोल्ड के आभूषण संग्रह के लांच पर कहा, “मैं मिश्रित युगल में नए जोड़ीदार के साथ उतरूंगा और अगर मैं 2018 में पोडियम पर पहुंचता हूं तो लोगों को हैरान नहीं होना चाहिए।”

इस समय पुरुष युगल में 62वें नंबर पर काबिज पेस ने कहा, “मेरे पास अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए तीन महीने का समय बाकी है। मेरे लिए एक भारतीय (पूरव राजा) के साथ खेलना बेहद खास है खासकर करियर के इस दौर में।”

उन्होंने कहा, “नवंबर के अंत में मैं अपने सीजन का अंत करूंगा और इसके बाद मैं अगले साल के बारे में सोचूंगा। मैं अपनी रैंकिंग को शीर्ष पर लाने के लिए काफी मेहनत करना चाहता हूं।”

पुराने दिनों को याद करते हुए ओलम्पिक पदक विजेता ने कहा, “मैं महेश (भूपति) के साथ तब खेला जब वह युवा थे और हम विश्व विजेता बने। इसके बाद मैं रोहन बोपन्ना के साथ खेला और डेविस कप में हम दोनों ने अच्छा किया। वहां सर्बिया के खिलाफ हम पांच सेटों के मैच में दो सेट हारने के बाद जीतने में सफल रहे।”

पेस ने 16 साल की उम्र में डेविस कप में पदार्पण किया था। उनके नाम डेविस कप में युगल मुकाबलों में सबसे ज्यादा 42 जीत का रिकार्ड है।

टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान महेश ने उजबेकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले डेविस कप मैच में पेस को टीम से बाहर कर दिया था और शुक्रवार को कनाडा के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भी टीम में नहीं चुना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493