हैरिसन को हराकर इश्नर ने पांचवीं बार जीता अटलांटा ओपन

मेड्रिड, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार जॉन इश्नर ने रविवार को अपने ही देश के रायन हैरिसन को हराकर अटलांटा ओपन खिताब पांचवीं बार जीत लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक दो घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-9 इश्नर ने हैरिसन को 5-7,6-3, 6-4 से हराया।

इश्नर ने खिताबी मुकाबले में आठ एस अपने नाम किए जबकि हैरिसन सिर्फ चार एस ही लगा सके।

बीते छह साल में इश्नर ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है।

पहला सेट गंवाने के बाद भी इश्नर ने हालांकि संयम नहीं खोया और बिना किसी बाधा के बाकी के दो सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493