मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हैरी टांगरी ने फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के लिए अपने बालों को रंगा है, इस फिल्म में वह एक हरियाणी लड़के के किरदार में नजर आएंगे।
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हैरी टांगरी ने फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के लिए अपने बालों को रंगा है, इस फिल्म में वह एक हरियाणी लड़के के किरदार में नजर आएंगे।
उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरे चरित्र का नाम भूरा है, क्यूंकि उसके बाल इसी रंग के हैं। मैंने फिल्म के लिए पहली बार अपने बालों को रंगा है। वह एक हरियाणवी लड़का है जो लखनऊ में रहता है और वह बहुत मासूम और प्यारा है।”
उन्होंने बताया कि फिल्म पर्दे से इतर वास्तविक जिंदगी में वह पेटिंग और खाना बनाने जैसे कलात्मक चीजों को पसंद करने वाले इंसान हैं।
फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ 26 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath