लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में नेविले लॉन्गबॉटम का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू लुइस ने अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है। दोनों पिछले 10 महीने से डेटिंग कर रहे थे।
लॉस एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में नेविले लॉन्गबॉटम का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू लुइस ने अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है। दोनों पिछले 10 महीने से डेटिंग कर रहे थे।
वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम के मुताबिक, मैथ्यू ने पिछले महीने अपनी प्रेमिका एंजेला जोन्स के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था। एंजेला का उससे चार महीने पहले ही अपने पहले पति से तलाक हुआ था।
वेबसाइट ने पेरिस के एफिल टॉवर के सामने खड़े मैथ्यू और एंजेला की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एंजेला अपनी हीरे की चमचमाती अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं।
लुइस एंजेला से जनवरी में ऑरलैंडो में स्थित यूनिवर्सल स्टूडियो में एक समारोह में मिले थे।
टीएमजेड डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “वे दोनों बेहद खुश हैं।”
dharmpath.com dharmpath