हैरी से मिलने निजी जेट से जाती हैं स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट अपने ब्वॉयफ्रेंड केल्विन हैरिस से मिलने के लिए यात्राएं करने से परहेज नहीं करतीं। स्विफ्ट और हैरिस जितना हो सके साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं और स्विफ्ट कुछ घंटों की मुलाकात के लिए भी अपना निजी जेट विमान लेकर हैरिस के पास पहुंच जाती हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “स्विफ्ट को जब भी अपने संगीत दौरों से फुर्सत मिलती है, वह अपने निजी जेट में सवार हो हैरिस से मिलने पहुंच जाती हैं। स्विफ्ट हैरिस के साथ खुद को इतना सुरक्षित महसूस करती हैं कि उनके साथ होते हुए अपना बॉडीगार्ड भी साथ नहीं रखतीं।”

स्विफ्ट का यूरोप दौरा जून के अंत तक चलेगा और उसके बाद जुलाई से दिसंबर तक वह अमेरिका दौरे पर रहेंगी। उन्हें आशा है कि लॉस वेगास में रहने वाले हैरिस भी उनके अमेरिका दौरे में अपनी सुविधा के अनुसार साथ आने की कोशिश जरूर करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493