लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। गायक हैरी स्टाइल्स की प्रेमिका एवं शेफ टेस ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहती हैं।
जब से हैरी और टेस की डेटिंग की खबरें सामने आई हैं, हैरी के प्रशंसक सोशल मीडिया पर टेस से इस बारे में सवाल-जवाब कर रहे हैं।
हैरी और टेस की डेटिंग की खबरें पिछले सप्ताह सामने आई थी।
टेस वार्ड ने वेबसाइट ‘द टाइम्स डॉट कॉ डॉ यूके’ को बताया, “मैंने स्नैपचेट डिलीट कर दिया। ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर रही हूं और इंस्टाग्राम से भी दूरी बना ली है।”
उन्होंने कहा, “फिलहाल, इस बारे में मुझे कई मैसेज आ रहे हैं लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं देना उचित समझा।”
यह पूछे जाने पर कि क्या वह हैरी स्टाइल्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में टेस ने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना।”
dharmpath.com dharmpath