हैली बाल्डविन ने अपने नाम में बीबर लगाया

लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल हैली बाल्डविन ने सोशल मीडिया पर अपना नाम के आगे बाल्डविन हटाकर बीबर लिखकर पॉप गायक जस्टिन बीबर से शादी की पुष्टि कर दी है।

लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल हैली बाल्डविन ने सोशल मीडिया पर अपना नाम के आगे बाल्डविन हटाकर बीबर लिखकर पॉप गायक जस्टिन बीबर से शादी की पुष्टि कर दी है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 21 वर्षीया मॉडल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने नाम में बदलाव करके ‘हैली बीबर’ लिख दिया।

स्टीफन बाल्डविन की बेटी ने लिखा, “हैली रोडे बीबर।”

कथित तौर पर दोनों ने सितंबर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इससे दो महीने पहले बहामास में 7 जुलाई को बीबर ने उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई थी।

इंस्टाग्राम पर नाम बदलने से पहले गुरुवार शाम वह न्यूयॉर्क में एक स्टोर की ओपनिंग में नजर आईं थी।

जस्टिन ने भी 15 नवंबर को शादी की पुष्टि कर दी।

उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। तस्वीर के कैप्शन में बीबर ने लिखा, “मेरी पत्नी अद्भुत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493