‘हैलो नान’ में काम करना आसान नहीं था : वैभव रेड्डी

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। डरावनी-हास्य तमिल फिल्म ‘हैलो नान पेई पेसुरेन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता वैभव रेड्डी ने कहा कि फिल्म में काम करना मजेदार तो था, लेकिन यह थकाने वाला भी था।

वैभव ने आईएएनएस को कहा, “डरावनी फिल्म में काम करना आसान नहीं है। इसमें काफी मेहनत की जरूरत होती है। हालांकि ‘हैलो नान’ में काम करने में मुझे मजा आया, लेकिन मुझे इसके लिए अन्य फिल्मों से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।”

एस भास्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, ओविया और वीटीवी गणेश मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वैभव ने कहा, “हमें हर चीज की कल्पना करके ही अभिनय करना था। किसी चीज को देखकर उस पर प्रतिक्रिया करना आसान होता है, लेकिन बिना किसी चीज को देखे डरने का अभिनय करना बेहद मुश्किल है। हमें चीखना, चिल्लाना और गिरना था। इसमें काफी शारीरिक ऊर्जा की जरूरत होती है।”

वैभव को अपने किरदार के लिए नया उच्चारण भी सीखना पड़ा।

वैभव को फिल्म में अपना नृत्य कौशल दिखाने का भी मौका मिला।

फिल्म को दिसम्बर में रिलीज किए जाने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493