हैल बेरी निर्देशन करियर ‘ब्रूज्ड’ से शुरू करेंगी

लॉस एंजेलिस, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हैल बेरी मिश्रित मार्शल आर्ट फिल्म ‘ब्रूज्ड’ के साथ निर्देशन क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, ऑस्कर विजेता अभिनेत्री फिल्म निर्माण और अभिनय दोनों करेंगी।

फिल्म में, बेरी एक अपमानित एमएमए सेनानी की भूमिका में हैं, जिन्हें एमएमए की दुनिया के बढ़ते सितारों में से एक का सामना करना पड़ता है।

मिशेल रोजेनफार्ब द्वारा लिखित, ‘ब्रूज्ड’ ईआईएस कंपनी द्वारा बनाई जा रही है।

‘ब्रूज्ड’ के अलावा, 52 वर्षीय अभिनेत्री ‘जॉन विक 3’ में दिखेंगी और वर्ष 1985 के थ्रिलर ‘जग्ड एज’ के रीमेक में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493