‘है अपना दिल तो आवारा’ 15 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार मोनजॉय मुखर्जी की आगामी फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ 15 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली थी।

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार मोनजॉय मुखर्जी की आगामी फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ 15 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली थी।

फिल्म रिलीज की तारीख बदलने पर मुखर्जी ने कहा, “हां, हमने 15 जुलाई तक फिल्म रिलीज की तारीख स्थानांतरित की है। इसका कारण है कि इसी दिन कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। हमने सोचा फिल्म बेहतर तारीख की हकदार है।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह सेंसर प्रमाण पत्र का भी इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के ‘मेहरम मेरे’ और ‘छू लिया’ नामक गीत पहले ही जारी हो चुके हैं। यह फिल्म अनिका फिल्म्स के सहयोग से एमजेएम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

इस फिल्म में साहिल आनंद, नियति जोशी, विक्रम कोचर, नीलेश लालवानी, जयका याग्निक, हैरी तनग्री और सरेह फार जैसे कलाकार प्रमख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493