हॉकी : अर्जेटीना महिला टीम का लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण

रियो डी जेनेरियो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना की महिला हॉकी टीम की कप्तान कार्ला रेबेकी ने कहा कि केवल कड़ी मेहनत से ही उनकी टीम ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल कर सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अर्जेटीना महिला हॉकी टीम (लॉस लियोनास) पिछले चार ओलंपिक खेलों में अन्य पदक हासिल कर पाई है, लेकिन इस बार टीम का लक्ष्य अगले साल रियो डी जेनेरियो में स्वर्ण हासिल करना है।

पिछले साल लंबे समय से टीम की कप्तान रहीं लूजियाना आयमार के सन्यास लेने के बाद टीम में पुनर्निर्माण का चरण चल रहा है और इसलिए वर्तमान कप्तान रेबेका को अचानक किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं है।

टीम की 31 वर्षीय कप्तान ने कहा, “टीम के मजबूत बनने के लिए समय, मेहनत और प्रशिक्षण की जरूरत है। युवा खिलाड़ियों को अनुभव के लिए प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत देना होगा और इसमे अंतर्राष्ट्रीय मैच और यात्राएं काफी लाभप्रद होंगी।”

अर्जेटीना की महिला हॉकी टीम रियो में महिलाओं के हॉकी टूर्नामेंट में पहुंचने वाली 10 टीमों में शामिल है।

अर्जेटीना के अलावा 10 टीमों में न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, ग्रेट ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स और भारत भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493