हॉकी इंडिया का वार्षिक पुरस्कार समारोह 28 मार्च को

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) के पहले वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन यहां 28 मार्च को किया जाएगा।

यह पुरस्कार खिलाड़ियों और कोच द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। साथ ही टीम के सहायक कर्मचारियों को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

एचआई के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने बताया, “हमने पिछले साल वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की थी और अब 28 मार्च को हम इसे पहली बार आयोजित करने जा रहे हैं। एचआई लगातार देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और यह उसी दिशा में एक कदम है।”

पुरस्कारों की सूची और इनामी राशि :

मेजर ध्यनचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : 30 लाख रुपये

ध्रुव बत्रा पुरस्कार (साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, पुरुष) : 25 लाख रुपये

ध्रुव बत्रा पुरस्कार (साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, महिला) : 25 लाख रुपये

जुगराज सिंह पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ठ उदीयमान पुरुष खिलाड़ी- अंडर-21) : 10 लाख रुपये

असुंता लाकड़ा पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी- अंडर-21) : 10 लाख रुपये

बलजीत सिंह पुरस्कार (साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) : पांच लाख रुपये

परगट सिंह (साल के सवश्रेष्ठ डिफेंडर ) : पांच लाख रुपये

अजित पाल सिंह (साल के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर) : पांच लाख रुपये

धनराज पिल्लई पुरस्कार (साल के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी) : पांच लाख रुपये

जमन लाल शर्मा पुरस्कार (कोच और सहयोगी कर्मचारियों के लिए) : पांच लाख रुपये

हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवार्ड (असाधारण उपलब्धि के लिए) : पांच लाख रुपये

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493