हॉकी इंडिया की मनप्रीत, सविता को अर्जुन पुरस्कार की बधाई

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और महिला टीम की गोलकीपर सविता को अर्जुन पुरस्कार के लिए बधाई दी।

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को कई खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की, जिसमें सविता और मनप्रीत का नाम भी शामिल था।

इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए क्लारेंस लोबो के नाम पर खेल मंत्रालय द्वारा मुहर लगाए जाने के लिए लोबो को भी एचआई ने बधाई दी। भारतीय हॉकी का 25 साल तक मार्गदर्शन करने के लिए लोबो इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय कप्तान और गोलकीपर भरत कुमार छेत्री को ध्यानचंद पुरस्कार दिए जाने के लिए बधाई दी। छेत्री वर्तमान में महिला और पुरुष टीम के गोलकीपिंग कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने सभी को बधाई देते हुए कहा, “ह़ॉकी इंडिया की ओर से 25 साल तक भारतीय हॉकी में अपने योगदान के लिए मैं लोबो को बधाई देता हूं। इसके साथ ही मनप्रीत और सविता को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। छेत्री ने भी हमेशा जरूरत पड़ने पर भारतीय हॉकी की मदद की है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का समय-समय पर मार्गदर्शन किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493