हॉकी इंडिया के साथ जुड़ीं दो नई अकादमियां

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को दो नई अकादमी को अपने साथ जोड़ लिया है। इस बात की घोषणा एचआई ने की है। इन अकादमियों का उपयोग देश में मौजूद हॉकी प्रतिभा को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा।

यह दो अकादमियां चंडीगढ़ हॉकी अकादमी और एस.जी.पी.सी अकादमी हैं।

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी की निदेशक सरिता मलिक हैं जिनके मार्गदर्शन में ही यह अकादमी चलाई जाती है। इस अकादमी का मालिकाना हक चंडीगढ़ प्रशासन के पास है।

वहीं दूसरी अकादमी एस.जी.पी.सी की स्थापना 2013 में अमतृसर में हुई थी। इस अकादमी की स्थापना पांच ओलिम्पक खिलाड़ियों हरचरण सिंह, सुरेंदर सिंह सोढी, अजीतपाल सिंह, परगट सिंह और राजपाल सिंह के मार्गनिर्देशन में हुई थी।

इस अकादमी के मुखिया बलविंदर सिंह हैं। अकदामी ने कई जूनियर टूर्नामेंट की मेजबानी की है। अकादमी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रयोजित की जाती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493