राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को सर्वोच्च विश्व वरीय आस्ट्रेलिया से गुरुवार को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आगाज करेगी।
यह टेस्ट श्रृंखला इसी महीने के आखिर में रायपुर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल की तैयारी के मद्देनजर खेली जा रही है।
भारतीय टीम के मुख्य कोच रोएलांट ओल्टमैंस ने बुधवार को कहा, “हमने आगामी स्पर्धाओं के लिए जमकर तैयारी की है और हमारे सभी खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आस्ट्रेलिया दमदार टीम है और हमें घरेलू दर्शकों के सामने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।”
यह टेस्ट श्रृंखला दोनों ही टीमों को एचडब्ल्यूएल फाइनल की तैयारी का अच्छा अवसर देगी।
टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच जहां राजनांदगांव में होगा, वहीं अगले दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे, जहां एचडब्ल्यूएल फाइनल खेला जाना है।
dharmpath.com dharmpath