हॉकी : चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 जून से एक जुलाई तक खेले जाने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

इस मैच के बाद होने वाले दूसरे मैच में यूरोपियन चैम्पियन नीदरलैंड्स ओलम्पिक विजेता अर्जेंटीना से भिड़ेगी।

पहले दिन का अंत आस्ट्रेलिया और बेल्जियम के मुकाबले के साथ होगा। अगले दिन दो पड़ोसी मुल्क नीदरलैंडस और बेल्जियम आमने-सामने होंगी। बेल्जियम 26 जून को पेन अमेरिका विजेता अर्जेंटीना से मुकाबला करेगा।

यूरोपियन चैम्पियन नीदरलैंड्स और एशियाई विजेता भारत 30 जून को एक दूसरे से मुकाबला करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493