नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प्स ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के साथ 10 जून से लंदन में होने वाली पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए मुख्य प्रयोजक के तौर पर हाथ मिलाया।
पुरुष चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प्स 18 जून से होने वाली महिला चैम्पियंस ट्रॉफी की भी मुख्य प्रायोजक होगी।
इस साझेदारी पर हीरो मोटोकॉर्प के चैयरमैन पवन मुंजल ने कहा, “हॉकी विश्व के कई हिस्से में लोकप्रियों खेलों में से एक है और हीरो एफआईएच के साथ कई बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी में साथ रहा है।”
दोनों के बीच करार की पुष्टि करते हुए एफआईएच के अध्यक्ष लेआंद्रो निग्रे ने कहा, “हम हीरो के साथ अपनी लंबी साझेदारी और सकारात्मक संबंधों को बढ़ाकर काफी खुश हैं। हम इस बात की कोशिश करेंगे कि उनके निवेश का उपयोग खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के लिए किया जाए।”
dharmpath.com dharmpath