हॉकी : छह देशों के टूर्नामेंट में जर्मनी से हारा भारत

वालेंसिया (स्पेन), 27 जून (आईएएनएस)। मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी ने सोमवार को छह देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत को 4-0 से हरा दिया।

हाल ही में लंदन में आयोजित चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम जर्मनी के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी परछाई तक भी नहीं पहुंच सकी और नतीजतन उसे करारी हार मिली।

जर्मनी के लिए मैच का पहला गोल मैट ग्रामबुश ने पांचवें मिनट में किया और फिर 10वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतय टीम ने वापसी की जोरदार कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश बेकार गई। इसी क्रम में उसने जर्मनी को एक पेनाल्टी कार्नर दिया जिस पर गोल करते हए मोरित्ज फुत्से ने अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

जर्मन टीम के लिए मैच का अंतिम गोल लुकास विंडफेरर ने किया। भारत का अगला मैच मंगलवार को आयरलैंड के साथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493