हॉकी : जमर्ंनी से 0-2 से हारा भारत

डसेलडर्फ, 6 जून (आईएएनएस)। तीन देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम को मंगलवार को अपने अंतिम मैच में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा।

जर्मनी ने भारत को इस मैच में 2-0 से मात देकर विजेता टीम का पद हासिल किया और सात अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

भारत को इस टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले मैच में बेल्जियम से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं जर्मनी के खिलाफ उसका दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।

बेल्जियम के खिलाफ खेले गए अपने दूसरे मैच में भारत ने पिछली हार का बदला लेते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी, लेकिन अंतिम मैच में उसे जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा। इस कारण वह चार अंक हासिल कर पाया।

जर्मनी ने मंगलवार को खेले गए अंतिम मैच की अच्छी शुरुआत की। सातवें मिनट में थिएज ओले प्रिंज ने फील्ड गोल दागकर जर्मनी का खाता खोला। हालांकि, इसके कुछ मिनट बाद ही जर्मनी को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन भारतीय टीम के गोलकीपर आकाश चिक्ते ने इसे असफल कर दिया।

इसके बाद दोनों टीमों में दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल के लिए संघर्ष जारी रहा, लेकिन न तो जर्मनी दूसरा गोल कर बढ़त ले पाई और न ही भारतीय टीम अपना खाता खोल पाई।

चौथे क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में जर्मनी के टिम हर्जबर्क ने गोल कर जर्मनी को भारत पर 2-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493