नेल्सन (न्यूजीलैंड), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हरा दिया।
इसके साथ ही मेजबान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
मेजबान टीम के लिए निक हेग और जारेड पांचिया ने गोल किए।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को खेला जाना है।
dharmpath.com dharmpath