हॉकी टेस्ट : भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज का अंतिम मैच आज

रायपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया की हाकी टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को राजधानी रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजनांदगांव में खेले गए पहले मैच में भारत को जीत के करीब पहुंचकर भी ड्रा से संतोष करना पड़ा था जबकि दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया ने पिछड़ने के बावजूद 2-1 से जीत दर्ज की थी।

यह मैच शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

इस सीरीज के बाद दोनों टीमें हाकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) में हिस्सा लेंगी। इस लीग में भारत और आस्ट्रेलिया सहित कुल आठ टीमें शरीक होंगी। लीग का आयोजन 27 नवम्बर से छह दिसम्बर तक होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493