हॉकी : तनाका के दम पर जापान ने बांग्लादेश को हराया

ढाका, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतिम दो मिनटों में केंटा तनाका की ओर से दागे गए दो गोल के दम पर जापान की हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए हीरो हॉकी एशिया कप के मैच में मेजबान बांग्लादेश को मात दी।

मौलाना भशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जापान ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया।

जापान ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की। पहला क्वार्टर दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में केंजी कीटाजाटो ने 22वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर जापान का खाता खोला।

दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले मामुनुर रहमान चायन ने कप्तान रशेल महमूद के ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर बांग्लादेश का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच मैच संघर्षपूर्ण रहा। चौथे क्वार्टर में हालांकि, जापान ने खेल में शानदार वापसी की और तनाका ने 59वें और 60वें मिनट में दो गोल दागकर जापान तो बांग्लादेश के खिलाड़ी 3-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493