हॉकी : दीपिका, श्रीजेश बने साल के बेहतरीन खिलाड़ी

बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शनिवार को ‘ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द अवार्ड’ के लिए पुरुष वर्ग में गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश और महिला वर्ग में दीपिका का चयन किया गया।

इस समारोह में दिवंगत कप्तान शंकर लक्ष्मण को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया।

श्रीजेश ने कहा, “मेरे लिए इस पुरस्कार लिए चुना जाना बेहद ही सम्मान की बात है। मैं इसे अपने सभी कोचों, परिजनों और मित्रों को समíपत करता हूं, जिन्होंने मुझे हॉकी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया।”

श्रीजेश को आशा है कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।

इसके साथ ही इस समारोह में धर्मवीर सिंह, कोथाजीत सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा और सुशीला चानु को ‘माइलस्टोन अवार्डस’ से नवाजा गया। यह सभी भारत के लिए 100 मुकाबले खेल चुके हैं।

भारत के लिए 200 मुकाबले खेल चुके गुरबाज सिह और वी. आर. रघुनाथ को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

समारोह में देवेंद्र वाल्मिकी, हरजीत सिंह, नीलम एक्सेस, मोहम्मद उमर, गुरप्रीत सिंह और प्रीति दुबे ‘इंडिविड्युअल अचीवमेंट अवार्ड’ के विजेता रहे।

इसके साथ ही करीब 36 साल बाद ओलम्पिक में कदम रखने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम और सहयोगी स्टॉफ को भी पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये की राशि दी गई।

जूनियर एशिया कप जीतने वाली युवा पुरुष टीम तथा समर्थक स्टॉफ के सदस्यों को भी एक-एक लाख रुपये की धनराशि से नवाजा गया।

महिला अंडर-21 की प्रीति दुबे को ‘असुंता लाखड़ा अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर’ और पुरुष अंडर-21 के हरजीत सिह को ‘जुगराज सिंह अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह का समापन पुरुष और महिला वर्ग के ‘प्लेयर ऑफ दि ईयर’ तथा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ की घोषणा के साथ हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493