हॉकी : पहले मैच में बेल्जियम से हारी भारतीय टीम

डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी), 3 जून (आईएएनएस)। अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी में जारी तीन देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में शुक्रवार देर रात खेले गए अपने पहले मैच में भारतीय टीम को बेल्जियम ने 1-2 से मात दी।

इस मैच में भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किया। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच गोल दागने का संघर्ष जारी रहा।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 38वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दी। हालांकि, यह बढ़त टीम के काम न आ सकी।

अपने पहले मैच में जर्मनी को 5-2 से मात देने वाली बेल्जियम ने चौथे क्वार्टर में दो गोल दागकर भारत को 2-1 से मात दी।

बेल्जियम के लिए ये दो गोल सेड्रिक चार्लियर (52वें मिनट) और टॉम बून (55वें मिनट) ने किए।

भारतीय टीम का सामना अब शनिवार को जर्मनी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493