हॉकी : प्रदर्शनी मैच में शेष भारत ने पीएसपीबी को हराया

भुवनेश्वर, 20 मार्च (आईएएनएस)। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शेष भारत और पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के बीच प्रदर्शनी मैच में खेला गया।

इस मैच में तलविंदर सिंह की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत शेष भारत ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को 4-1 से मात दी।

पी. आर. श्रीजेश के नेतृत्व में शेष भारत ने 34वें मिनट में पहला फील्ड गोल दागकर बढ़त बनाई। टीम के लिए ये गोल संता सिंह ने किया। इसके बाद तलविंदर ने 41वें मिनट और अजीत कुमार पांडे ने 53वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त हासिल की।

इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के लिए पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। यह इस मैच में टीम का एकमात्र गोल था।

इसके बाद, 57वें मिनट में तलविंदर ने गोल दागकर शेष भारत की टीम को 4-2 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493