हॉकी : भारत ने अभ्यास मैच में स्पेन को 2-1 से हराया

रियो डी जेनेरियो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आकाशदीप और रूपिंदर पाल सिंह के शानदार दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलम्पिक-2016 से पहले खेले गए अभ्यास मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया।

रियो आने से पहले मेड्रिड में खेले गए दो अभ्यास मैचों में स्पेन ने भारतीय टीम को मात दी थी।

रविवार को हुए इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

जीत के बाद टीम के कप्तान पी.आर.श्रीजेश ने कहा, “स्पेन में काफी गर्मी थी। हम वहां बेंगलुरू से पहुंचे थे जहां मौसम काफी अच्छा था। मेड्रिड में तापमान 40 डिग्री था।”

उन्होंने कहा, “रियो में स्पेन के खिलाफ खेलना अच्छा रहा। हम अच्छा खेले।”

एक-दो अभ्यास सत्र के बाद एक अभ्यास मैच और खेला जाएगा।

भारत ने 1980 के बाद से ओलम्पिक में पदक नहीं जीता है। उसकी कोशिश इस बार इतने सालों से चले आ रहे सूखे को खत्म करने की होगी। भारत ने 1928 से लगातार आठ स्वर्ण पदक हासिल किए थे। वहीं, 1960 ओलम्पिक में उसे रजत और 1968 एवं 1972 में उसे कांस्य पदक मिला था।

भारत छह अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493