हॉकी : भारत ने अभ्यास मैच में ब्रिटेन को 3-1 से हराया

एंटवर्प (बेल्जियम), 18 जून (आईएएनएस)। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में हिस्सा लेने यहां पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गए अभ्यास मैच में ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया।

भारत के लिए मैच का पहला गोल गुरबाज सिंह ने किया। यह मैच पहले ही मिनट में हुआ। इसके बाद 12वें मिनट में देवेंद्र वाल्मिकी ने स्कोर 2-0 कर दिया।

आठ मिनट बाद ही युवा स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया। 0-3 से पीछे होने के बाद ब्रिटेन ने अपने खेल का स्तर उठाया और 28वें मिनट में अपना पहला और एकमात्र गोल किया।

इससे पहले खेले गए अभ्यास मैचों में भारत ने अमेरिका तथा फ्रांस को हराया था लेकिन मेजबान बेल्जियम के हाथों उसे हार मिली थी।

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल शनिवार से यहां खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493