हॉकी : भारत ने उज्बेकिस्तान को हरा किया सेमीफाइनल में प्रवेश

भुवनेश्वर, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने सोमवार को एफआईएच सीरीज के अपने आखिरी पूल मैच में उज्बेकिस्तान को 10-0 से मात दे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत के लिए आकाशदीप ने तीन और वरुण कुमार तथा मनदीप सिंह ने दो-दो गोल किए। अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, गुरसाहिबजीत सिंह ने एक-एक गोल दागे।

आकाशदीप ने 11वें, 26वें और 53वें मिनट में गोल किए। वरुण ने चौथे और 22वें मिनट में गेंद को नेट के अंदर डाला। मनदीप ने 30वें मिनट में अपना खाता खोला और आखिरी मिनट में अपना दूसरा गोल किया। अमित ने 15वें, नीलकांत ने 27वें, गुरसाहिबजीत सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए।

जीत के बाद टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, “हमे पूल में पहले स्थान पर रहते हुए लीग दौर का अंत करना चाहते थे क्योंकि इससे हमें एक दिन आराम करने और सेमीफाइनल की तैयारी करने का मौका मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493